एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 26, 2026 8 views
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित विचार
नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) नैनीताल इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अनुशासनहीनता के मामलों पर कड़ा रुख अपनाया गया। बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल सदस्यों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के नोटिस जारी करने पर सहमति बनी। वहीं लालकुआं इकाई में अनुशासनहीनता के मामले में प्रदेश नेतृत्व द्वारा पहले दिए गए एक सप्ताह के नोटिस के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। दिनेश जोशी की अध्यक्षता में गठित समिति में तनुज पांडे, तेज सिंह नेगी, अजमल हुसैन सिद्दीकी, मनोज पांडे और दिनेश गोस्वामी को शामिल किया गया है। समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश संगठन को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नैनीताल नगर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के आई-कार्ड बनाए जाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश सिंह तिवारी की पुस्तक के विमोचन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। एनयूजेआई परिवार की ओर से भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बैठक में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, मनोज पांडे, दिनेश जोशी, प्रमोद बमेटा, गिरीश गोस्वामी, भगवान सिंह गंगोला, जिला अध्यक्ष अफजाल फौजी, कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र कांडपाल,तेज सिंह नेगी, खट्टी बिष्ट, रविंद्र पांडे ‘रवि’, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, महामंत्री अजमल हुसैन सिद्दीकी, तनुज पांडे और योगिता तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 98

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

नैनीताल: मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद नैनीताल। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार …
एनयूजेआई  की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 38

एनयूजेआई की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 214

नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल झील से एक स्थानीय युवक का शव बरामद होने के बाद शहर में शोक और सनसनी का माहौल …
कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 28

कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट

नैनीताल: नैनीताल। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट …
वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 52

वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान

नैनीताल: 🚦 वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान 🚦 नैनीताल जनपद में शनिवार और रविवार को …
बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 97

बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज

नैनीताल: बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज नैनीताल। बिना वैध ड्राइविंग …
कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 107

कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

नैनीताल: कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई नैनीताल। भवाली रोड स्थित कैलाखान क्षेत्र …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 11

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 130

हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से

नैनीताल: हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से 50 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, …
राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 125

राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन

नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तक’ पुस्तक को बताया ऐतिहासिक धरोहरों का महत्वपूर्ण दस्तावेज, विश्वविद्यालयों तक पहुंचाने की घोषणा नैनीताल। उत्तराखंड के …
Scroll to load more stories