राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 25, 2026 126 views
राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन विचार
नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तक’ पुस्तक को बताया ऐतिहासिक धरोहरों का महत्वपूर्ण दस्तावेज, विश्वविद्यालयों तक पहुंचाने की घोषणा नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि नैनीताल स्थित राजभवन केवल राज्यपाल का ग्रीष्मकालीन आवास नहीं, बल्कि इतिहास, वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि विरासत और नवाचार का समन्वय ही विकसित भारत की आधारशिला है तथा ऐतिहासिक धरोहरों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। बुधवार को राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् डॉ. गिरीश रंजन तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक “अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थ माधव द्वारा विकसित एआई हेरिटेज एंड टूरिज्म एप का भी लोकार्पण किया गया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘विकास भी, विरासत भी’ मंत्र को साकार करने के लिए सांस्कृतिक संरक्षण और तकनीकी नवाचार दोनों को समान महत्व देना होगा। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक और एआई एप उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पुस्तक को नैनीताल और उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहर को समझने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह केवल इतिहास का संकलन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत है। गहन शोध और प्रमाणिक तथ्यों पर आधारित यह कृति इतिहास प्रेमियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने बताया कि राज्यपाल के सुझाव पर उन्होंने नैनीताल, इसकी ऐतिहासिक धरोहरों और विशेष रूप से राजभवन के इतिहास पर विस्तृत शोध कर यह पुस्तक तैयार की है। समारोह में राज्यपाल ने लेखक और एप डेवलपर सिद्धार्थ माधव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक की पहली प्रति राष्ट्रपति को भेंट की जा चुकी है और अब इसकी प्रतियां प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों तथा केंद्रीय मंत्रियों को भी भेजी जाएंगी।
राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन body image 1
राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन body image 2
उन्होंने यह भी घोषणा की कि पुस्तक को उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर राजभवन की वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, प्रकाशक संतोष सिंह, डीके शर्मा, प्रो. नीरजा टंडन, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. ललित तिवारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, कूर्मांचल बैंक अध्यक्ष विनय साह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राज्यपाल के गांव के कारीगरों ने किया था राजभवन का निर्माण पुस्तक के लेखक डॉ. तिवारी ने बताया कि उनके शोध में यह तथ्य सामने आया कि राजभवन के निर्माण में पंजाब के रामगढ़िया सिख कारीगरों का महत्वपूर्ण योगदान था, जो राज्यपाल के पैतृक गांव से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि भवन का डिजाइन ब्रिटिश वास्तुकारों ने तैयार किया था, लेकिन निर्माण कार्य भारतीय मजदूरों और स्थानीय शिल्पकारों ने किया। तकनीक बनेगी विरासत संरक्षण का सशक्त माध्यम राज्यपाल ने एआई हेरिटेज एंड टूरिज्म एप की सराहना करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में तकनीक केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, इतिहास और समाज के संरक्षण का भी प्रभावी साधन बन सकती है। एप में हेरिटेज गाइड, स्मार्ट ट्रिप प्लानर, इंटरएक्टिव टाइम कैप्सूल और हिडन जेम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पर्यटकों और शोधार्थियों को नई जानकारी प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक अतीत से जोड़ती है, जबकि एआई एप भविष्य की दिशा दिखाता है। दोनों मिलकर ऐसे भारत की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं जो अपनी विरासत पर गर्व करता है और नवाचार के साथ आगे बढ़ता है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 100

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

नैनीताल: मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद नैनीताल। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार …
एनयूजेआई  की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 39

एनयूजेआई की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 8

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 216

नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल झील से एक स्थानीय युवक का शव बरामद होने के बाद शहर में शोक और सनसनी का माहौल …
कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 30

कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट

नैनीताल: नैनीताल। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट …
वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 53

वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान

नैनीताल: 🚦 वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान 🚦 नैनीताल जनपद में शनिवार और रविवार को …
बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 98

बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज

नैनीताल: बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज नैनीताल। बिना वैध ड्राइविंग …
कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 111

कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

नैनीताल: कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई नैनीताल। भवाली रोड स्थित कैलाखान क्षेत्र …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 12

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 131

हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से

नैनीताल: हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से 50 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, …
Scroll to load more stories