मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
June 26, 2026
•
99 views
धर्म
नैनीताल: मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
नैनीताल। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को सरोवर नगरी नैनीताल में शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने ताजियों के साथ मातमी जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और गम व अकीदत के साथ इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया।
मातमी जुलूस के दौरान शिया समुदाय के अज़ादारों ने सीना-ज़नी कर इमाम हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धा और संवेदना व्यक्त की। ताजियों के साथ निकला जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इमामबाड़े पहुंचा, जहां विशेष दुआओं और मजलिस का आयोजन किया गया।
मुरादाबाद से पहुंचे मिशम अब्बास नकवी ने बताया कि मोहर्रम के महीने में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला की जंग में हुई शहादत की याद में ताजिया निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि ताजिया इमाम हुसैन के मकबरे की प्रतीकात्मक प्रतिकृति होती है, जिसे उनकी शहादत के सम्मान और शोक के प्रतीक के रूप में निकाला जाता है।
मुश्ताक अली खान ने बताया कि कर्बला में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मातम मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। 
उन्होंने कहा कि नैनीताल में करीब 200 वर्षों से मोहर्रम का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 10 दिनों से मोटापानी स्थित इमामबाड़े में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। शनिवार को हरिनगर से निकला मातमी जुलूस इमामबाड़े पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंज़ूर हुसैन, हसन रज़ा, अनवर रज़ा, अमजद खान, रमजानी खान, रज़ा खान, गुलाम अलीगढ़, गुलाम मेहंदी, मुख़्तार खान, कुर्बान खान, हबीब बेनी, जफ़र अली, अहसान खान, अमन खान, सलमान जाफरी, अंचन जाफरी, फरमान अली खान, मुश्ताक अली खान, गुलाम अली, महमूद खान, सरवर अली खान, काजिम अली खान, सुल्तान खान, मुख़्तार अली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!