बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 26, 2026 98 views
बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज शहर
नैनीताल: बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज नैनीताल। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना वाहन स्वामी को महंगा पड़ गया। यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को यूके 04 टीबी 4305 नंबर की स्कूटी बारा पत्थर से मल्लीताल की ओर आ रही थी। स्कूटी को लखनऊ निवासी पर्यटक सर्वेश कुमार पांडे चला रहे थे। पुराना घोड़ा स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर चालक घबरा गया, जिस पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। जांच के दौरान वह वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि मल्लीताल निवासी वाहन स्वामी देवेंद्र सिंह ने उक्त स्कूटी को पर्यटक को किराये पर दिया था। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले व्यक्ति को वाहन चलाने देना और किराये पर वाहन उपलब्ध कराना मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन है। इसी के तहत वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। — गणेश चंद्र कांडपाल फॉलो करें: पहाड़ीस इन इंडिया न्यूज पोर्टल
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 98

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

नैनीताल: मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद नैनीताल। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार …
एनयूजेआई  की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 38

एनयूजेआई की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 8

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 214

नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल झील से एक स्थानीय युवक का शव बरामद होने के बाद शहर में शोक और सनसनी का माहौल …
कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 28

कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट

नैनीताल: नैनीताल। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट …
वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 52

वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान

नैनीताल: 🚦 वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान 🚦 नैनीताल जनपद में शनिवार और रविवार को …
कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 108

कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

नैनीताल: कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई नैनीताल। भवाली रोड स्थित कैलाखान क्षेत्र …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 11

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 131

हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से

नैनीताल: हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से 50 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, …
राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 125

राज्यपाल ने किया नैनीताल की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन

नैनीताल: ‘अतीत से वर्तमान तक’ पुस्तक को बताया ऐतिहासिक धरोहरों का महत्वपूर्ण दस्तावेज, विश्वविद्यालयों तक पहुंचाने की घोषणा नैनीताल। उत्तराखंड के …
Scroll to load more stories