वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 19, 2026 90 views
वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु जनहित
नैनीताल: कैंची धाम में वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार और रविवार के लिए यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखना है। योजना के तहत अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से वाया रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग डायवर्ट किया जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली मस्जिद तिराहे पर रोका जा सकता है अथवा वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। भीमताल मार्ग से कैंची धाम आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा, जहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा। इसी प्रकार नैनीताल-गेठिया मार्ग से आने वाले निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा तथा वहां से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। ऐसे वाहनों को सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों से यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान का अवलोकन करने तथा यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। फॉलो करो : pahadis in india news portal
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 83

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 40

वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया

नैनीताल: वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया नैनीताल। तल्लीताल स्थित वीवीआईपी …
बिड़ला विद्या मंदिर में योग दिवस पर छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 62

बिड़ला विद्या मंदिर में योग दिवस पर छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

नैनीताल: नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। …
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 74

आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, सोलर प्लांट, चिकित्सा, चालान …
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 76

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल: हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के …
नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 125

नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान

नैनीताल: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान एक माह में सर्वे, हर सप्ताह चलेगा …
फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी स्वास्थ्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 95

फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे क्षेत्र में बीते 18 जून की बारिश के बाद से सीवर का गंदा और मलमूत्र …
लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 59

लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली

नैनीताल: लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली नैनीताल। नगर पालिका …
वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 215

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नैनीताल: वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, शटल सेवा से भेजे जाएंगे श्रद्धालु …
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 213

कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

नैनीताल: कालाढूंगी। मंगलवार शाम कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की …
Scroll to load more stories