नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 19, 2026 126 views
नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान जनहित
नैनीताल: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान एक माह में सर्वे, हर सप्ताह चलेगा संयुक्त प्रवर्तन अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई हल्द्वानी, 19 जून। जनपद नैनीताल के नगरीय क्षेत्रों में फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एक माह के भीतर फुटपाथों का व्यापक सर्वे कराया जाएगा, जबकि प्रत्येक सप्ताह नगर निकाय, पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम प्रवर्तन अभियान चलाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि फुटपाथों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण, दुकानों का अनधिकृत विस्तार, वेंडरों के कब्जे, निर्माण सामग्री के भंडारण, अवैध पार्किंग और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण पैदल यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। डीएम ने नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निकायों, लोक निर्माण विभाग और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त टीम गठित कर एक माह में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के दौरान स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण, व्यावसायिक विस्तार, अवैध पार्किंग, निर्माण सामग्री के भंडारण और क्षतिग्रस्त फुटपाथों का अलग-अलग वर्गीकरण किया जाएगा। अतिक्रमणकर्ताओं को संबंधित अधिनियमों के तहत नोटिस जारी किए जाएंगे और तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बलपूर्वक निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में प्रति सप्ताह कम से कम एक संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने लोक निर्माण विभाग और नगर निकायों को फुटपाथों की मरम्मत, गड्ढों को भरने तथा दिव्यांगजनों के लिए रैंप और टैक्टाइल पाथ जैसी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं। फुटपाथों पर वाहन पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक नगर निकाय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो नागरिक शिकायतों का निस्तारण कर पाक्षिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा। डीएम ने स्पष्ट किया है कि आदेशों के पालन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 83

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 41

वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया

नैनीताल: वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया नैनीताल। तल्लीताल स्थित वीवीआईपी …
बिड़ला विद्या मंदिर में योग दिवस पर छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 62

बिड़ला विद्या मंदिर में योग दिवस पर छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

नैनीताल: नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। …
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 74

आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, सोलर प्लांट, चिकित्सा, चालान …
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 76

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल: हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के …
वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 90

वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु

नैनीताल: कैंची धाम में वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार …
फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी स्वास्थ्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 95

फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे क्षेत्र में बीते 18 जून की बारिश के बाद से सीवर का गंदा और मलमूत्र …
लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 60

लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली

नैनीताल: लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली नैनीताल। नगर पालिका …
वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 215

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नैनीताल: वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, शटल सेवा से भेजे जाएंगे श्रद्धालु …
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 213

कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

नैनीताल: कालाढूंगी। मंगलवार शाम कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की …
Scroll to load more stories