लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 19, 2026 60 views
लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली शहर
नैनीताल: लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी की निविदा एक बार फिर विवादों में घिर गई। गुरुवार को तकनीकी बोली के बाद वित्तीय निविदा खोलने के लिए आयोजित बैठक के दौरान सभासदों ने चुंगी ठेके की अवधि बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया, जिसके चलते लेक ब्रिज चुंगी और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की वित्तीय बोली नहीं खोली जा सकी। जानकारी के अनुसार, लेक ब्रिज चुंगी के लिए ठेकेदार नहीं मिलने पर ठेके की अवधि एक वर्ष नौ माह तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके लिए न्यूनतम निविदा राशि 20 करोड़ 50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वित्तीय निविदा खोलने की प्रक्रिया शुरू होते ही कई सभासदों ने नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई और कहा कि बोर्ड बैठक के बिना अवधि बढ़ाना पालिका अधिनियम 1976 की धारा 95 का उल्लंघन है। विरोध बढ़ने पर लेक ब्रिज चुंगी और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की वित्तीय निविदा नहीं खोली जा सकी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और सभासदों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विवाद के चलते पालिकाध्यक्ष और अन्य निविदा समिति सदस्य बैठक छोड़कर चले गए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह शहर और पालिका के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं विरोध करने वाले सभासदों में रमेश प्रसाद, गजाला कमाल, जितेंद्र पांडे, सुरेंद्र कुमार, राकेश पवार, काजल आर्या, ललिता दफौटी, गीता उप्रेती, भगवत रावत और अंकित चंद्रा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 83

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 40

वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया

नैनीताल: वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया नैनीताल। तल्लीताल स्थित वीवीआईपी …
बिड़ला विद्या मंदिर में योग दिवस पर छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 62

बिड़ला विद्या मंदिर में योग दिवस पर छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

नैनीताल: नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। …
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 74

आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, सोलर प्लांट, चिकित्सा, चालान …
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 76

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल: हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के …
नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 125

नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान

नैनीताल: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान एक माह में सर्वे, हर सप्ताह चलेगा …
वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 90

वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु

नैनीताल: कैंची धाम में वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार …
फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी स्वास्थ्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 95

फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे क्षेत्र में बीते 18 जून की बारिश के बाद से सीवर का गंदा और मलमूत्र …
वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 215

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नैनीताल: वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, शटल सेवा से भेजे जाएंगे श्रद्धालु …
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 213

कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

नैनीताल: कालाढूंगी। मंगलवार शाम कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की …
Scroll to load more stories