रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज
June 21, 2026
•
84 views
शहर
नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज
नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रूसी बाइपास क्षेत्र में किसी बात को लेकर दुकान संचालक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच कहासुनी हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान एक युवती और दो युवकों के बीच हाथापाई हुई। शोर-शराबा सुनकर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई।
घटना के बाद मामला कोतवाली तल्लीताल पहुंचा। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर युवकों ने भी युवती और उसके पिता के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की शिकायत पर रूसी निवासी निखिलेश और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि युवकों की शिकायत पर युवती और धीरेंद्र सिजवाली के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Ganesh Kandpal
Pahadis In India News Portal
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!