वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 21, 2026 41 views
वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया शहर
नैनीताल: वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया नैनीताल। तल्लीताल स्थित वीवीआईपी मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूसरे दिन भी बरकरार रही। फांसी गधेरा के समीप सीवर लाइन चोक होने के कारण शनिवार सुबह फिर बड़ी मात्रा में गंदा पानी सड़क पर बह निकला। सड़क पर फैली गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं हजारों लीटर सीवर का पानी सीधे नैनीझील में समा गया। शुक्रवार को भी क्षेत्र में सीवर बहने की समस्या सामने आई थी, जिसके बाद रात करीब दो बजे तक सफाई अभियान चलाकर सीवर लाइन के चैंबर से बजरी, रेत, पत्थर और निर्माण सामग्री के अवशेष निकालकर लाइन को चालू किया गया था। इसके बावजूद शनिवार सुबह करीब सात बजे चैंबर से दोबारा सीवर का पानी सड़क पर फैल गया और बहते हुए झील तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई।
वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया body image 1
वीवीआईपी मार्ग पर दूसरे दिन भी बहता रहा सीवर, हजारों लीटर गंदा पानी नैनीझील में समाया body image 2
उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की सीवर परियोजनाओं के बावजूद मुख्य मार्गों पर ऐसी स्थिति व्यवस्था की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है। नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि जिस मार्ग से प्रतिदिन कमिश्नर, जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी गुजरते हैं, वहां सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहर की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि नैनीझील के पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। सूचना मिलने के बाद जल संस्थान की टीम फिर मौके पर पहुंची और सीवर लाइन की सफाई में जुट गई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गार्ग्याल ने बताया कि लाइन से रेत, बजरी, सीमेंट, पत्थर, लकड़ी और कपड़े जैसी सामग्री निकल रही है, जिससे बार-बार सीवर चोक हो रहा है। उन्होंने कहा कि मलबा निकालकर व्यवस्था को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। — Pahadis In India News Portal
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 83

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
बिड़ला विद्या मंदिर में योग दिवस पर छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 62

बिड़ला विद्या मंदिर में योग दिवस पर छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

नैनीताल: नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। …
आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 74

आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर निपटाईं शिकायतें, महिला को दिलाए 58 हजार रुपये वापस

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, सोलर प्लांट, चिकित्सा, चालान …
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 20, 2026 76

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल: हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के …
नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 125

नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान

नैनीताल: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ललित मोहन रयाल का विशेष अभियान एक माह में सर्वे, हर सप्ताह चलेगा …
वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 90

वीकेंड पर कैंची धाम में वाहनों की नो-एंट्री, पार्किंग से शटल सेवा के जरिए पहुंचेंगे श्रद्धालु

नैनीताल: कैंची धाम में वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार …
फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी स्वास्थ्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 95

फांसी गधेरे में सीवर का गंदा पानी बहने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराज , हाईकोर्ट जाने की दी धमकी

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल स्थित फांसी गधेरे क्षेत्र में बीते 18 जून की बारिश के बाद से सीवर का गंदा और मलमूत्र …
लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 19, 2026 60

लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली

नैनीताल: लेक ब्रिज चुंगी की निविदा पर हंगामा, सभासदों के विरोध के बीच नहीं खुल सकी वित्तीय बोली नैनीताल। नगर पालिका …
वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 215

वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नैनीताल: वीआईपी दौरे के चलते 19 जून को कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, शटल सेवा से भेजे जाएंगे श्रद्धालु …
कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 18, 2026 213

कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

नैनीताल: कालाढूंगी। मंगलवार शाम कालाढूंगी में वन निगम कार्यालय के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की …
Scroll to load more stories