डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं, मस्जिदों में ही अदा होगी ईद की नमाज
May 26, 2026
•
62 views
जनहित
नैनीताल: इस बार ईद के मौके पर डीएसए खेल मैदान में सार्वजनिक रूप से सामूहिक नमाज आयोजित नहीं होगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मैदान में नमाज अथवा किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुस्लिम समुदाय से मस्जिदों, घरों और निजी प्रतिष्ठानों में ही नमाज अदा करने की अपील की गई है।
दरअसल, बीते दिनों कोतवाली में ईद पर्व की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने हर वर्ष की तरह डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज की अनुमति देने की मांग रखी थी। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों से एनओसी और अनुमति मिलने के बाद ही निर्णय लेने की बात कही थी।
इसी बीच डीएसए मैदान में नमाज आयोजन को लेकर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। डीएसए महासचिव द्वारा पहले अनुमति दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन बाद में दूसरा आदेश जारी कर इसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अनुमति का मामला जिला प्रशासन के पाले में पहुंच गया।
मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन डीएसए मैदान में नमाज की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और शहर की परिस्थितियों को देखते हुए नमाज मस्जिदों, घरों और निजी परिसरों में ही अदा की जाए।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!