बकरीद पर सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2026 45 views
बकरीद पर सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं सामान्य
नैनीताल: बकरीद, पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि बकरीद की नमाज केवल निर्धारित एवं अधिकृत स्थलों जैसे मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की जाएगी। किसी भी सड़क, पार्क, मैदान या अन्य सार्वजनिक स्थान पर नमाज की अनुमति नहीं होगी। एसएसपी ने लोगों से भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, मानसखंड यात्रा और पर्यटन सीजन चरम पर है। ऐसे में यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि त्योहार और पर्यटन गतिविधियों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सीएलजी और शांति समिति के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए एसएसपी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का प्रयास कर सकते हैं, जिन पर पुलिस की कड़ी नजर है। कानून व्यवस्था या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल निर्धारित एवं बंद स्थानों पर ही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कुर्बानी से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं, मस्जिदों में ही अदा होगी ईद की नमाज जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2026 62

डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं, मस्जिदों में ही अदा होगी ईद की नमाज

नैनीताल: इस बार ईद के मौके पर डीएसए खेल मैदान में सार्वजनिक रूप से सामूहिक नमाज आयोजित नहीं होगी। जिला प्रशासन …
तल्लीताल  में  गलत दिशा में बस घुसने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, चालक पर कार्रवाई जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2026 33

तल्लीताल में गलत दिशा में बस घुसने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, चालक पर कार्रवाई

नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल डांठ क्षेत्र में बुधवार को एक बस के गलत दिशा में प्रवेश करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो …
गोल्ज्यू मंदिर ढंडी सड़क में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 26, 2026 132

गोल्ज्यू मंदिर ढंडी सड़क में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

नैनीताल: गोल्ज्यू मंदिर ढंडी सड़क में श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन नैनीताल। ढंडी सड़क स्थित …
डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली पहले अनुमति,  बाद में ना धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 86

डीएसए मैदान में ईद की नमाज को मिली पहले अनुमति, बाद में ना

नैनीताल: ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के आयोजन के लिए द नैनीताल जिमखाना एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की ओर से अंजुमन …
शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 92

शराब के नशे में युवक ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल: पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में एक युवक द्वारा हंगामा करना लोगों के लिए परेशानी का …
मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 105

मॉलरोड पर रेस ड्राइविंग कर रहा युवक पकड़ा, बाइक सीज

नैनीताल: पर्यटन सीजन में मॉलरोड पर भीड़ के बीच तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस …
कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 154

कारोबारी से अभद्रता पर व्यापार मंडल में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

नैनीताल: नैनीताल। चीना बाबा मंदिर के निकट वरिष्ठ नागरिक एवं नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी तथा होटल व्यवसायी प्रदीप कुमार जेठी के …
नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज अपराध
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 156

नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

नैनीताल: नैनीताल में वरिष्ठ नागरिक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज मल्लीताल क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक के …
70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 120

70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

नैनीताल: 70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग …
गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 25, 2026 96

गंगा दशहरा : भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व —डॉ .ललित तिवारी

नैनीताल: भारतीय संस्कृति, शुद्ध भारतीयता एवं उसकी आध्यात्मिक चेतना की पहचान मां गंगा हैं। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी …
Scroll to load more stories