तल्लीताल में गलत दिशा में बस घुसने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, चालक पर कार्रवाई
May 26, 2026
•
33 views
जनहित
नैनीताल: नैनीताल। तल्लीताल डांठ क्षेत्र में बुधवार को एक बस के गलत दिशा में प्रवेश करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को रोककर चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 1103 तल्लीताल डांठ पहुंच गई थी। बताया गया कि चालक बस को गलत दिशा से भवाली की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था, जिससे क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति बन गई। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत बस को रोककर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस ने वाहन के दस्तावेजों की जांच के बाद बस को शहर से बाहर वापस भेज दिया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मुक्तेश्वर निवासी चालक भास्करानंद पांडे के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!